अब पत्थर की जगह मीज़ाईल ने ले ली है, क़स्साम ब्रिगेड
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31783-अब_पत्थर_की_जगह_मीज़ाईल_ने_ले_ली_है_क़स्साम_ब्रिगेड
हमास की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ पर क़स्साम ब्रिगेड ने भव्य परेड किया जिसमें अपने सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन के साथ ही एलान किया कि अब इन्तेफ़ाज़ा आंदोलन में पत्थर की जगह मीज़ाईल ने ले ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१६ १५:२५ Asia/Kolkata
  • अब पत्थर की जगह मीज़ाईल ने ले ली है, क़स्साम ब्रिगेड

हमास की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ पर क़स्साम ब्रिगेड ने भव्य परेड किया जिसमें अपने सैन्य उपकरणों के प्रदर्शन के साथ ही एलान किया कि अब इन्तेफ़ाज़ा आंदोलन में पत्थर की जगह मीज़ाईल ने ले ली है।

तस्नीम न्यूज़ के पत्रकार दुआ नईम ने ग़ज़्ज़ा से रिपोर्ट में बताया कि पिछले दिनों ग़ज़्ज़ा के केन्द्र में हमास की 29वीं वर्षगांठ के अवसर  पर आयोजित जश्न में दसियों हज़ार की संख्या में हमास के सदस्य व समर्थक शामिल हुए।

यह ऐसी हालत में है कि इस समारोह में हमास के नेताओं सहित दूसरे फ़िलिस्तीनी गुटों के सदस्य भी शामिल थे।

इस समारोह के दौरान क़स्साम ब्रिगेड के संघर्षकर्ताओं ने भव्य परेड का आयोजन किया जिसमें पैदल सिपाहियों, सीमावर्ती गार्ड, स्नाइपर और विशेष बल ने आधुनिक मीज़ाईल लांच पैड, जी-80 मीज़ाईल सहित कई दूसरे प्रकार के मीज़ाईल व हथियारों का प्रदर्शन किया। (MAQ/N)