आतंकवादियों ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31795-आतंकवादियों_ने_रासायनिक_हथियारों_का_प्रयोग_किया_है
आतंकवादी गुट दाइश के बारे में अमेरिकी अध्ययन केन्द्र IHS ने घोषणा की है कि दाइश के तत्वों ने वर्ष 2014 से इराक और सीरिया में 71 से अधिक बार रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१६ १६:१२ Asia/Kolkata

आतंकवादी गुट दाइश के बारे में अमेरिकी अध्ययन केन्द्र IHS ने घोषणा की है कि दाइश के तत्वों ने वर्ष 2014 से इराक और सीरिया में 71 से अधिक बार रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है।

सीरिया की सरकार ने रासायनिक हथियार अप्रसार संगठन OPcw को ऐसे प्रमाण व दस्तावेज़ पेश किये हैं जो इस बात की पुष्टि करता है कि हलब नगर के उत्तर में आम नागरिकों के विरुद्ध रासायनिक हथियारों का प्रयोग आतंकवादियों ने किया था।

सीरियाई सरकार के प्रवक्ता सामिर अब्बास ने कहा कि इन दस्तावेज़ों को दमिश्क में OPcw के प्रतिनिधिमंडल को भेज दिया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया के विशेषज्ञ हैं जो सीरियाई सरकार की अपील पर जारी वर्ष के 12 दिसंबर से सक्रिय हैं।

कुछ दिन पहले भी दमिश्क में रासायनिक हथियार अप्रसार संगठन OPcw के प्रमुख ने बल देकर कहा था कि रासायनिक हथियारों के प्रयोग के संबंध में 20 से अधिक रिपोर्टें प्राप्त हुई हैं।

यह ऐसी स्थिति में है जब आतंकवादी गुट दाइश के बारे में अमेरिकी अध्ययन केन्द्र IHS ने घोषणा की है कि दाइश के तत्वों ने वर्ष 2014 से इराक और सीरिया में 71 से अधिक बार रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है।

जानकार हल्के सीरिया में सक्रिय हथियारबंद आतंकवादियों की आलोचना के साथ बल देकर कह रहे हैं कि ये गुट अपराध और हत्या के संबंध में किसी सीमा को नहीं मानते हैं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की ढ़िलाई के कारण ये गुट अपराधों को अंजाम देने में पूर्ण स्वतंत्र हैं और वे स्वयं को हर प्रकार की कार्यवाही से सुरक्षित व निश्चिन्त समझते हैं।

इस प्रकार की परिस्थिति में सऊदी अरब जैसे आतंकवादियों के समर्थक देश आतंकवादियों के व्यापक समर्थन को बंद करने के लिए तैयार नहीं हैं और व्यवहारिक रूप से वे रासायनिक हथियारों तक आतंकवादियों की पहुंच को सरल बना रहे हैं।

रोचक बात यह है कि आतंकवादी सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रयोग और अपने अपराधों से आम जनमत का ध्यान हटाने और उसके लिए सीरियाई सरकार को ज़िम्मेदार बताने की चेष्टा में हैं। MM