तदमुर के दक्षिणपश्चिमी क्षेत्र पर सेना का नियंत्रण
सीरिया की सेना ने हुम्स प्रांत में तदमुर शहर के दक्षिण पश्चिम में स्थित रदाद क्षेत्र को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि एक सैन्य सूत्र ने घोषणा की है कि सीरिया की सेना की टुकड़ी ने एेतिहासिक शहर तदमुर या पालमीरा के दक्षिण पश्चिम में स्थित टीफ़ोर सैन्य छावनी के दक्षिण में स्थित अर्रदाद क्षेत्र में दाइश के ठिकाने पर हमला किया और इस क्षेत्र को स्वतंत्र करा लिया।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार इस कार्यवाही में दाइश की एक बक्तरबंद गाड़ी और दो कार बमों को तबाह कर दिया। सीरिया की सेना ने इसी तदमुर के दक्षिणी क्षेत्र में अपनी प्रगति को जारी रखते हुए तीर मअल्ला, अलग़न्तू, अलू, अलइज़्ज़, हूश और हज्जू फ़ाम्स पर हमला किया।
इन हमलों में कई आतंकी मारे गये तथा उनके कई सैन्य उपकरण तबाह हुए। दाइश के आतंकियों ने आठ दिसंबर को हलब में पूर्ण पराजय के जवाब में तदमुर शहर पर व्यापक हमला किया था। (AK)