तुर्की में अमरीका के समस्त वाणिज्य दूतावास बंद
अमरीका ने अंकारा, इस्तांबोल और अज़ना में अपने समस्त वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की घोषणा की है।
फ़्रांस की समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी विदेशमंत्रालय ने घोषणा की है कि अंकारा में अरमीकी दूतावास के निकट होने वाली फ़ायरिंग के बाद अंकारा, इस्तांबोल और अज़ना में अमरीका के समस्त वाणिज्य दूतावासों को बंद कर दिया गया है।
कुछ सूत्रों ने रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया जिसने अमरीकी दूतावास के निकट फ़ायरिंग की थी।
अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 20 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह 3.50 पर एक व्यक्ति, अंकारा के अमेरिकी दूतावास के मेनगेट पर पहुंचा और गोली चलाना आरंभ कर दी। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है और यह व्यक्ति पुलिस हिरासत में है।
इस घटना के बाद अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से अधिक सावधानी बरतने को भी कहा है। उनसे व्यक्तिगत सुरक्षा प्लान बनाने, संपर्क में रहने, आसपास की स्थितियों का ख्याल रखने और ब्रेकिंग न्यूज के लिए स्थानीय खबरों पर ध्यान रखने को कहा गया है। इसके साथ ही उन्हें चौकसी रखने और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए कहा गया है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी दूतावास उसी सांस्कृतिक केन्द्र के निकट स्थित है जहां रूसी राजदूत को गोली मारी गयी थी। (ak)