यमनः मारे गए 97 सऊदी एजेंट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31936-यमनः_मारे_गए_97_सऊदी_एजेंट
यमन में सेना और स्वयंसेवी बलों ने कई बड़े हमले करके कम से कम 97 सऊदी एजेंटों को ढेर कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ ०६:३३ Asia/Kolkata
  • यमनः मारे गए 97 सऊदी एजेंट

यमन में सेना और स्वयंसेवी बलों ने कई बड़े हमले करके कम से कम 97 सऊदी एजेंटों को ढेर कर दिया है।

मंसूर हादी के मातहत यमन में लड़ रहे सऊदी एजेंटों ने तइज़्ज़ प्रांत में बीरपाशा हवाई हड्डे को वापस लेने के लिए हमला किया लेकिन यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने इस हमले को विफल बन दिया। जवाबी हमले में तीस सऊदी एजेंट मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सोमवार को इस हवाई अड्डे पर नियंत्रण किया जबकि सऊदी एजेंट इस प्रयास में हैं कि सेना को इस हवाई अड्डे से मार भगाएं।

राजधानी सनआ के पूरब में भी यमनी सेना और स्वयेंसवी बलों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 60 सऊदी एजेंट मारे गए जिनका संबंध मंसूर हादी के लिए लड़ने वाले अलफ़ुरक़ान संगठन से था।

सऊदी अरब मार्च 2015 से यमन पर हमले कर रहा है। इन हमलों में अब तक दस हज़ार से अधिक यमनी मारे गए हैं। सऊदी अरब यमन में अपनी मर्ज़ी की सरकार थोपना चाहते हैं जबकि यमनी जनता सऊदी अरब की यह मनमानी मानने के लिए तैयार नहीं है।