आतंकी गुटों का हलब से निकलने का मामला लटका अधर में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31963-आतंकी_गुटों_का_हलब_से_निकलने_का_मामला_लटका_अधर_में
सीरिया के हलब शहर में आतंकियों के मध्य पाये जाने वाले मतभेदों के दृष्टिगत आतंकी गुटों और उनके परिजनों के निकलने का मामला अधर में लटक गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ १६:३९ Asia/Kolkata
  • आतंकी गुटों का हलब से निकलने का मामला लटका अधर में

सीरिया के हलब शहर में आतंकियों के मध्य पाये जाने वाले मतभेदों के दृष्टिगत आतंकी गुटों और उनके परिजनों के निकलने का मामला अधर में लटक गया है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी गुटों के मध्य पाये जाने वाले मतभेद और शिया बाहुल्य क्षेत्र कफ़रिया और फ़ूआ से घायलों, बीमारों, बच्चों और महिलाओं को निकालने के लिए बसों को प्रविष्ट होने से रोकने के कारण पूर्वी हलब से आतंकियों और उनके परिजनों के निकलने का मामला अधर में लटक गया है।

इस रिपोर्ट के आधार पर पूर्वी मोहल्लों के दसियों लोग जिनमें आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गये लोग भी शामिल हैं, आतंकियों की जेल से फ़रार होकर मंगलवार को सेना के नियंत्रण वाले हलब के जिसरुल हज नामक क्षेत्र में पहुंच गये।

इसी प्रकार सीरिया के टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि जो लोग आतंकियों के नियंत्रण से फ़रार हुए हैं उन्होंने यह बताया कि वह कैसे आतंकियों के नियंत्रण से फ़रार होने में सफल हुए और किस प्रकार नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने उनको किस प्रकार भीषण यातनाएं दीं । दो महीना पहले नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों ने इन लोगों का अपहरण किया था और आतंकियों ने उनके पहचान पत्र जला दिए थे। (AK)