उत्तरी सीरिया में तुर्की का सैन्य अभियान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i31981-उत्तरी_सीरिया_में_तुर्की_का_सैन्य_अभियान
तुर्की की सेना ने कहा है कि उसने सीरिया के उत्तर में स्थित अलबाब में दाइश के तकफ़ीरी आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 15 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ १४:४९ Asia/Kolkata
  • उत्तरी सीरिया में तुर्की का सैन्य अभियान

तुर्की की सेना ने कहा है कि उसने सीरिया के उत्तर में स्थित अलबाब में दाइश के तकफ़ीरी आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 15 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

तुर्की के टीआरटी टीवी चैनल की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया क उत्तरी क्षेत्रों में तुर्क सैनिकों के समर्थन से फ़ुरात शील्ड सैन्य अभियान जारी है और फ़्री सीरियन आर्मी ने इस अभियान में हलब-अलबाब राजमार्ग को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

तुर्क सेना की ओर से जारी किए गये बयान के आधार पर मंगलवार को तुर्की के युद्धक विमानों ने अलबाब क्षेत्र में दाइश के 48 ठिकानों पर बमबारी की और उन्हें तबाह कर दिया। अलबाब क्षेत्र में झड़पें आरंभ होने के साथ ही तुर्क सैनिकों के गश्ती दल के मार्ग में होने वाले हथगोले के धमाके में चार तुर्क सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।

दमिश्क़ के अधिकारियों ने सीरिया की धरती पर तुर्की के ज़मीनी और हवाई हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि अंकारा, दाइश को निशाना बनाने के बहाने, कुर्द गुटों विशेषकर तुर्की के विरोधी गुटों का दमन कर रहा है।

सीरिया में दाइश के ठिकानों को निशाना बनाने के बारे में तुर्की  का यह बयान एेसी स्थिति में आया है कि रूसी और सीरियाई सूत्रों की ओर से तुर्की द्वारा इस गुट के समर्थन के बहुत से प्रमाण जारी हो चुके हैं। (ak)