हलब में मनाया जाएगा चार साल बाद क्रिसमस का जश्न
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32002-हलब_में_मनाया_जाएगा_चार_साल_बाद_क्रिसमस_का_जश्न
सीरिया के हलब शहर के लोगों के चेहरों पर आजकल ख़ुशियां साफ देखी जा सकती हैं, क्योंकि वे चार सालों बाद क्रिसमस का जश्म मनाने की तैयारियां कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ २०:१० Asia/Kolkata
  • हलब में मनाया जाएगा चार साल बाद क्रिसमस का जश्न

सीरिया के हलब शहर के लोगों के चेहरों पर आजकल ख़ुशियां साफ देखी जा सकती हैं, क्योंकि वे चार सालों बाद क्रिसमस का जश्म मनाने की तैयारियां कर रहे हैं।

रूस के “आरटी” टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया का अलेप्पो शहर अब सीरियाई सेना के नियंत्रण में है, ईसाई धर्म के मानने वालों ने 2012 के बाद पहली बार शहर के अज़ीज़िया स्क्वायर में क्रिसमस ट्री सजाया है और क्रिसमस के जश्न की तैयारी की है।

सीरिया से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया है कि अज़ीज़िया स्क्वायर के आस-पास स्तिथ सभी घरों में सीरिया का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। यहां सैकड़ों की संख्या में सीरियाई ईसाई रहते हैं, वे लोग क्रिसमस के साथ हलब शहर में शांति बहाली का भी जश्न मना रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि सारिया का सबसे बड़ा शहर अलेप्पो, जो इस देश का वाणिज्यिक केंद्र भी है, 2012 से दो भागों में बंटा हुआ था, इस शहर के पश्चिमी क्षेत्रों पर सीरिया की सरकार का नियंत्रण था जबकि पूर्वी क्षेत्र आतंकवादियों के कब्ज़े में थे।

 

इसी बीच हलब के अज़ीज़िया स्क्वायर से कुछ ही दूरी पर एक बम विस्फोट की भी सूचना प्राप्त हुई है, हालांकि इस बम विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है। याद रहे कि सीरिया के हलब शहर में क्रिसमस का जश्न ऐसी हालत में मनाया गया है कि शहर के पूर्वी क्षेत्र से आतंकियों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने वाली है और अगले कुछ ही दिनों के भीतर सीरियाई सेना इस शहर के पूर्वी क्षेत्रों में प्रवेश कर जाएगी।

हलब शहर की नगर परिषद ने घोषणा की है कि अबतक इस शहर के 1040 लोगों को, जो सशस्त्र विरोधियों के घेरे में थे, सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

ज्ञात रहे कि है कि हलब या अलेप्पो शहर में शांति बहाल होने के बावजूद इस शहर के निकटवर्ती क्षेत्रों में झड़पें जारी हैं। दूसरी ओर सीरिया की वायुसेना ने हलब के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्रों इंदान और हय्यान में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बमबारी की है। (RZ)