यमन, सऊदी हवाई हमलों में कम से कम 2 की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32014-यमन_सऊदी_हवाई_हमलों_में_कम_से_कम_2_की_मौत
यमन में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१६ २१:२७ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी हवाई हमलों में कम से कम 2 की मौत

यमन में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी जारी है।

बुधवार को सऊदी युद्धक विमानों के हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।  

सऊदी युद्धक विमानों ने साअदा प्रांत में क्लस्टर बम बरसाए और आवासीय इलाक़ों को भी निशाना बनाया।

यमन के इस पश्चिमी प्रांत में सऊदी युद्धक विमानों ने अल-हदीदा एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया।

सऊदी विमानों ने सनआ प्रांत में भी बमबारी की है।

इस बीच, यमनी सैनिकों ने असीर इलाक़े से लगी सीमा से सऊदी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम बना दिया।

यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों की इस कार्यवाही में कई सऊदी सैनिक हताहत और घायल हुए हैं। msm