सीरिया में तुर्क सेना को भारी क्षति, 14 सैनिक मारे गए
तुर्की की सेना ने बताया है कि सीरिया के अलबाब क्षेत्र के घेराव के अभियान के दौरान उसके सैनिकों पर कई हमले हुए हैं जिनमें 14 सैनिक मारे गए हैं और 33 अन्य घायल हुए हैं जिनमें से 6 की स्थिति नाज़ुक है।
तुर्क सेना ने एक बयान जारी करके कहा है कि उत्तरी सीरिया के अलबाब शहर में आतंकी गुट दाइश द्वारा किए गए तीन विस्फोटों में उसके 10 सैनिक हताहत और 18 घायल हुए हैं। तुर्क सेना ने बुधवार की सुबह भी एक बयान में कहा था कि अलबाब शहर के निकट दाइश से झड़प के स्थान के निकट सड़क के किनारे लगाए गए एक बम के विस्फोटित हो जाने से उसके चार सैनिक मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए।
ज्ञात रहे कि तुर्की ने 24 अगस्त 2016 से दाइश और पीकेके के तत्वों को ख़त्म करने के तथाकथित अभियान के तहत अपने टैंकों और सैनिकों को उत्तरी सीरिया में तैनात कर दिया था। तुर्की की सेना सीरिया के सरकार विरोधी सशस्त्र लोगों का खुल कर समर्थन कर रही है। (HN)