लेबनानी सेना, हिज़बुल्लाह को लैस नहीं कर रही हैः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32041-लेबनानी_सेना_हिज़बुल्लाह_को_लैस_नहीं_कर_रही_हैः_अमरीका
अमरीका ने ज़ायोनी शासन के इस दावे को रद्द कर दिया है कि लेबनानी सेना, हिज़्बुल्लाह को लैस कर रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१६ १२:०० Asia/Kolkata
  • लेबनानी सेना, हिज़बुल्लाह को लैस नहीं कर रही हैः अमरीका

अमरीका ने ज़ायोनी शासन के इस दावे को रद्द कर दिया है कि लेबनानी सेना, हिज़्बुल्लाह को लैस कर रही है।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दावा किया कि अमरीका निर्मित बक्तरबंद गाड़ियां, हिज़्बुल्लाह के जवान सीरिया में प्रयोग कर रहे हैं। उनका दावा था कि यह बक्तरबंद गाड़ियां, लेबनानी सेना ने हिज़्बुल्लाह को दी हैंं।

अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता जान कर्बी ने इस दावे को रद्द करते हुए कहा कि लेबनान ने हथियारों को न देने के अमरीका के साथ होने वाले हथियारों के समझौते का उल्लंघन नहीं किया है और अमरीका के रक्षामंत्रालय ने भी इस विषय की पुष्टि कर दी है।

पश्चिमी सूत्रों का कहना है कि अमरीका ने एपीसी बक्तरबंद गाड़ियां लेबनान की सेना को सशस्त्र करने के लिए दी हैं।

ज्ञात रहे कि पिछले महीने लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन के संघर्षकर्ताओं का एक वीडियो जारी किया गया जिसमें दिखाया गया है कि अमरीका के एम-113 टैंक, सीरिया में हिज़्बुल्लाह के जवान प्रयोग कर रहे हैं।  (AK)