इराक़ी युद्धक विमानों के हमले में 70 तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32101-इराक़ी_युद्धक_विमानों_के_हमले_में_70_तकफ़ीरी_आतंकवादी_ढेर
इराक़ के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इराक़ी वायु सेना के हमलों में मूसिल शहर में कम से कम 70 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१६ १७:१२ Asia/Kolkata
  • इराक़ी युद्धक विमानों के हमले में 70 तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर

इराक़ के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इराक़ी वायु सेना के हमलों में मूसिल शहर में कम से कम 70 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।

गुरुवार को इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि देश के युद्धक विमानों ने पश्चिमी मूसिल में दाइश के आतंकवादियों के समूह को निशाना बनाया और उनके ठिकाने पर बमबारी की, जिसके कारण 20 कमांडरों समेत 70 आतंकवादी मारे गए हैं।

इसी प्रकार, इराक़ी युद्धक विमानों ने दाइश के हथियारों के गोदाम को भी निशाना बनाया और उसे ध्वस्त कर दिया।

इस बीच, इराक़ के स्वयं सेवी बलों के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि अमरीका के हस्तक्षेप के कारण, मूसिल में दाइश विरोधी सैन्य अभियान धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। msm