इराक़ी सेना ने मार गिराए 97 दाइशी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32392-इराक़ी_सेना_ने_मार_गिराए_97_दाइशी
इराक़ी सैनिकों ने कार्यवाही करके दाइश के कम से कम 97 आतंकियों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०१६ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना ने मार गिराए 97 दाइशी

इराक़ी सैनिकों ने कार्यवाही करके दाइश के कम से कम 97 आतंकियों को ढेर कर दिया।

इराक़ की सेना के एक अधिकारी ने बताया है कि मूसिल में दाइश के ठिकाने पर की गयी कार्यवाही में 97 आतंकवादी मारे गए।

इराक़ी अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्वी मूसिल के अनइन्तेसार क्षेत्र में दाइश के ठिकाने पर की गयी कार्यवाही में उनके चार वाहन नष्ट कर दिये गए जिनमें विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था।  इस कार्यवाही में 51 आतंकवादी मारे गए।  इसी प्रकार दक्षिणी मूसिल में दाइश ने सेना के एक ठिकाने पर हमले का प्रयास किया जिसे विफल बना दिया गया।  इस हमले में दाइश के 21 सदस्य मारे गए।  इराक़ी सेना ने एक बयान जारी करके बताया है कि रविवार को इराक़ी सैनिकों ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही की जिसमें दाइश के 25 आतंकी मारे गए।