सीरिया के अलबाब शहर पर दाइश का हमला, 30 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32455-सीरिया_के_अलबाब_शहर_पर_दाइश_का_हमला_30_हताहत
सीरिया के अलबाब शहर पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों के हमलों में कम से कम 30 आम लोग हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २६, २०१६ १५:३८ Asia/Kolkata
  • सीरिया के अलबाब शहर पर दाइश का हमला, 30 हताहत

सीरिया के अलबाब शहर पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों के हमलों में कम से कम 30 आम लोग हताहत हुए।

इस हमले के बारे में और ब्योरा अभी तक सामने नहीं आया है। सीरिया का अलबाब शहर तुर्की की सीमा से 30 किलोमीटर दूर हलब प्रांत के उत्तर में स्थित है। यह ख़बर ऐसी हालत में सामने आयी है कि कुछ रिपोर्टों के अनुसार, तुर्की ने अभी हाल में सीरिया से मिली अपनी सीमा पर तोपख़ानों और टैंकों के साथ सैनिक तैनात किए हैं।

 

सैनिकों की यह तैनाती ऐसी स्थिति में है कि जब तुर्क फ़ोर्सेज़ ने अलबाब शहर के चारों ओर अपना घेरा तंग कर दिया है। तुर्क सेना के अनुसार बुधवार को उसके 14 सैनिक दाइश के साथ झड़प में मारे गए। ग़ौरतलब है कि तुर्की, सीरियाई सरकार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले गुटों का समर्थन करने और दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही के बहाने उत्तरी सीरिया में हवाई हमले भी करता है। (MAQ/N)