बग़दाद, बम धमाके में एक की मौत, पांच घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32479-बग़दाद_बम_धमाके_में_एक_की_मौत_पांच_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक आतंकवादी हमले में 1 नागरिक की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१६ ०५:४१ Asia/Kolkata
  • बग़दाद, बम धमाके में एक की मौत, पांच घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक आतंकवादी हमले में 1 नागरिक की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए हैं।

सोमवार को यह बग़दाद के अल-ग़ज़ालिया इलाक़े में एक शॉपिंग काम्पलैक्स के निकट बम धमाके में एक आम नागरिक हताहत और 5 अन्य हो गए।

इससे एक दिन पहले भी बग़दाद में आतंकवादी कार्यवाहियों में 12 लोग हताहत और 43 अन्य घायल हो गए थे।

इराक़ी सेना के हाथों निरंतर पराजय के कारण, तकफ़ीरी आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और वह आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों ने मूसिल अभियान के दौरान भी दाइश को काफ़ी नुक़सान पहुंचाया है और कई महत्वपूर्ण इलाक़ों को उसके क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। msm