हमास, ज़ायोनी प्रतिनिधिमंडल की बहरैन यात्रा निंदनीय है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32494-हमास_ज़ायोनी_प्रतिनिधिमंडल_की_बहरैन_यात्रा_निंदनीय_है
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन हमास ने एक बयान जारी करके ज़ायोनी प्रतिनिधिमंडल की बहरैन यात्रा की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१६ ०९:१८ Asia/Kolkata
  • हमास, ज़ायोनी प्रतिनिधिमंडल की बहरैन यात्रा निंदनीय है

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी आंदोलन हमास ने एक बयान जारी करके ज़ायोनी प्रतिनिधिमंडल की बहरैन यात्रा की निंदा की है।

हमास ने कहा है कि ऐसी स्थिति में जब विश्व में फ़िलिस्तीन के समर्थन में वृद्धि हो रही है, बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन द्वारा ज़ायोनी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत ने फ़िलिस्तीनी जनता की भावनाओं को आहत किया है।

हमास ने समस्त इस्लामी और अरब देशों से मांग की है कि इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया को बंद कर दें।

बहरैन के धर्मगुरुओं ने भी एक बयान जारी करके इस्राईली प्रतिनिधिमंडल की मनामा यात्रा की आलोचना की है और इस्राईल के साथ रिश्ते सामान्य बनाने के प्रति चेतावनी दी है।

इससे पहले विकिलीक्स ने रहस्योद्घाटन किया था कि बहरैन में शासन विरोधी जनांदोलन को कुचलने के लिए इस देश की ख़ुफ़िया एजेंसियां, इस्राईल की जासूसी एजेंसी मोसाद के साथ सहयोग कर रही हैं। msm