अमरीका, सीरिया के विरोधियों को सशस्त्र कर रहा हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32536-अमरीका_सीरिया_के_विरोधियों_को_सशस्त्र_कर_रहा_हैः_रूस
रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया सरकार के विरोधियों को सशस्त्र करने के अमरीकी क़दम को शत्रुतापूर्ण क़दम बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २७, २०१६ १६:२२ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सीरिया के विरोधियों को सशस्त्र कर रहा हैः रूस

रूस के विदेशमंत्रालय ने सीरिया सरकार के विरोधियों को सशस्त्र करने के अमरीकी क़दम को शत्रुतापूर्ण क़दम बताया है।

इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि बराक ओबामा की सरकार, ट्रंप को सत्ता हवाले करने से पहले दुनिया की स्थिति को जटिल करना चाहती है।

ज्ञात रहे कि अमरीकी सरकार ने हालिया दिनों में सीरिया के विरोधियों को कुछ प्रभावी या रणनैतिक हथियार देने पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया था।  रूस को इस बात की चिंता है कि यदि विरोधियों के हाथ एंटी एयर क्राफ़्ट मीज़ाइल लग गये तो उसके विमानों के लिए गंभीर ख़तरा पैदा हो जाएगा।