आतंकियों के समर्थक की ओर से आतंकियों को मिला तोहफ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32557-आतंकियों_के_समर्थक_की_ओर_से_आतंकियों_को_मिला_तोहफ़ा
सऊदी अरब सीरिया के नागरिकों का जनसंहार करने के लिए इस देश में सक्रिय आतंकियों को दस करोड़ रियाल देगा।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec २७, २०१६ १७:१३ Asia/Kolkata
  • आतंकियों के समर्थक की ओर से आतंकियों को मिला तोहफ़ा

सऊदी अरब सीरिया के नागरिकों का जनसंहार करने के लिए इस देश में सक्रिय आतंकियों को दस करोड़ रियाल देगा।

सीरिया की एक वेबसाइट अलआजिल ने मंगलवार की अपनी रिपोर्ट में कहा कि सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने पूरे सऊदी अरब में सीरियाई नागरिकों की तथाकथित सहायता के लिए कैम्पेन आरंभ करने का आदेश दिया है। इस वेबसाइट ने रहस्योद्धाटन किया है कि दस करोड़ रियाल की रााशि सीरिया के विस्थापितों, हथियारों और सैन्य उपकरणों की ख़रीदारी के लिए सीरिया में सक्रिय आतंकियों को दी जाएगी।

इसी प्रकार सऊदी नरेश के राजमहल से सोमवार को जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि सऊदी युवराज मुहम्मद बिन नाएफ़ ने इस कैम्पेन की एक करोड़ रियाल और सऊदी रक्षामंत्री मुहम्मद बिन सलमान ने 80 लाख रियाल की सहायता की है।

सीरिया की सेना ने हलब शहर को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र कराने के बाद सऊदी अरब और क़तर के सैन्य और चिकित्सा उपकरण बरामद किए और उसका वीडियो सरकारी टेलीवीजन से जारी किया है। (AK)