इराक़ के मामलों में हस्तक्षेप से बाज़ आए सऊदी अरब,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32584-इराक़_के_मामलों_में_हस्तक्षेप_से_बाज़_आए_सऊदी_अरब
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बाज़ आए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१६ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • इराक़ के मामलों में हस्तक्षेप से बाज़ आए सऊदी अरब,

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बाज़ आए।

इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शअबी के बारे में सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर के हस्तक्षेपपूर्ण बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए हैदर अलएबादी ने कहा कि जुबैर का बयान इराक़ के विरुद्ध तनाव उत्पन्न करने वाले सऊदी अरब के रवैए की एक कड़ी है, सऊदी अरब अपनी कठिनाइयों में इराक़ को घसीटने की कोशिश न करे।

स्वयंसेवी बल के कमांडर जासिम अलजज़ायरी ने भी आदिल जुबैर के बयान के जवाब में कहा कि हश्दुश्शअबी एक सैन्य बल है जो इराक़ी सरकार के आदेश के अनुसार काम करता है और सऊदी अरब इराक़ को सांप्रदायिक नज़र से देखता है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की नीति से पता चलता है कि यह देश इराक़ से दुश्मनी रखता है।

इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के समर्थन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले देश सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ने इराक़ी स्वयंसेवी बल को सांप्रदायिक फ़ोर्स कहा था और दावा किया था कि इससे इराक़ की एकता व सुरक्षा को ख़तरा है।