सीरिया में संघर्ष विराम के लिए रूस-तुर्की में हुई सहमति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32608-सीरिया_में_संघर्ष_विराम_के_लिए_रूस_तुर्की_में_हुई_सहमति
सीरिया में व्यापक संघर्ष विराम के लिए तुर्की और रूस के बीच सहमति हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१६ १२:५२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में संघर्ष विराम के लिए रूस-तुर्की में हुई सहमति

सीरिया में व्यापक संघर्ष विराम के लिए तुर्की और रूस के बीच सहमति हो गयी है।

प्राप्त आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में व्यापक संघर्ष विराम के लिए तुर्की और रूस के वार्ताकार प्रतिनिधिमंडलों के बीच सहमति हो गयी है। इस सहमति से सीरियाई सरकार और विरोधियों को जल्द से जल्द सूचित किया जाएगा।

समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, तुर्क विदेश मंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोफ़ से दो बार और अपने ईरानी समकक्ष जवाद ज़रीफ़ से एक बार टेलीफ़ोन पर, पूरे सीरिया में संघर्ष विराम के बारे में बातचीत की। (MAQ/N)