यमनी सेना ने सऊदी अरब का अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32743-यमनी_सेना_ने_सऊदी_अरब_का_अपाचे_हेलीकॉप्टर_मार_गिराया
यमन की सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान इलाक़े में एक सऊदी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१६ १७:३३ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने सऊदी अरब का अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

यमन की सेना ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान इलाक़े में एक सऊदी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।

गुरुवार को ही यमनी सैनिकों ने नजरान में सऊदी सेना के एक टैंक को नष्ट कर दिया, जिसके कारण उसमें सवार समस्त 5 सैनिक हताहत हो गए।

उल्लेखनीय है कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के नजरान प्रांप के कुछ महत्वपूर्ण इलाक़ों पर निंयत्रण कर लिया है, जिसके बाद उनकी प्रगति जारी है।

इस बीच, यमनी सैन्य अधिकारी अब्दुल्लाह राशिद अलबरज़ी ने कहा है कि अमरीका और ब्रिटेन के उकसाने में आकर यमन पर सऊदी अरब का हमला एक ऐतिहासिक ग़लती थी।

अलबरज़ी का कहना है कि सऊदी अरब द्वारा पिछले 20 महीनों से जारी भीषण हमलों के  बावजूद, वह अपना कोई भी उद्देश्य प्राप्त नहीं कर सका है और उसे केवल परायज का मुंह देखना पड़ा है। msm