तुर्की ने दाइश के 150 आतंकियों को यमन पहुंचाया!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32812-तुर्की_ने_दाइश_के_150_आतंकियों_को_यमन_पहुंचाया!
यमन के सूत्रों ने बताया है कि सीरियाई सेना द्वारा एलेप्पो की आज़ादी के बाद दाइश के 150 आतंकवादी, इस नगर से भाग कर तुर्की के एक हवाई जहाज़ द्वारा दक्षिणी यमन के अदन नगर पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०१६ २२:५० Asia/Kolkata
  • तुर्की ने दाइश के 150 आतंकियों को यमन पहुंचाया!

यमन के सूत्रों ने बताया है कि सीरियाई सेना द्वारा एलेप्पो की आज़ादी के बाद दाइश के 150 आतंकवादी, इस नगर से भाग कर तुर्की के एक हवाई जहाज़ द्वारा दक्षिणी यमन के अदन नगर पहुंच गये हैं।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार दाइश के 150 आतंकवादी, अदन के हवाई अड्डे पर उतरे हैं जो इस समय संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों के क़ब्ज़े में है। 

यमन के सूत्रों के अनुसार इसी प्रकार तुर्की का हवाई जहाज़ यमन में सऊदी अरब के 158  एजेन्टों को तुर्की के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाएगा जो तउज़ में घायल हो गये हैं। सऊदी अरब ने पश्चिम की सहायता से मार्च 2015 से यमन पर हमला शुरु किया है जो अब तक जारी है। 

इस दौरा दस हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें से अधिकांश आम नागरिक थे। (Q.A.)