यमन, तइज़ प्रांत में 11 सऊदी एजेंट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32830-यमन_तइज़_प्रांत_में_11_सऊदी_एजेंट_ढेर
यमन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ के विभिन्न क्षेत्र में सेना और स्वयं सेवी बलों के साथ होने वाली झड़पों में सऊदी अरब के 11 एजेन्ट मारे गये जबकि दसियों अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ३१, २०१६ १२:२४ Asia/Kolkata
  • यमन, तइज़ प्रांत में 11 सऊदी एजेंट ढेर

यमन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ के विभिन्न क्षेत्र में सेना और स्वयं सेवी बलों के साथ होने वाली झड़पों में सऊदी अरब के 11 एजेन्ट मारे गये जबकि दसियों अन्य घायल हुए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के एक सैन्य सूत्र ने शुक्रवार की रात बताया कि सेना की कार्यवाही में तइज़ प्रांत के ज़ोबाब क्षेत्र में छह सऊदी एजेन्ट मारे गये और तीन अन्य घायल हुए।

इस सूत्र ने बताया कि तइज़ प्रांत के सलू क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान चार सऊदी एजेन्ट मारे गये जबकि एक एजेन्ट अलवकील क्षेत्र की पहाड़ियों पर मारा गया।

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों के तोपख़ानों ने इसी प्रकार हारीक़िया गांव के दक्षिण में सऊदी एजेन्टों के एकत्रित होने के स्थान को निशाना बनाया और उन्हें भारी नुक़सान पहुंचाया।

सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक स्तर पर हमले कर रहा है जिसमें अब तक दस हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सऊदी अरब यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति हादी मंसूर को फिर से सत्ता में लाना चाहता है। इन समस्त हमलों के बावजूद सऊदी अरब यमन में अभी तक कोई भी लक्ष्य प्राप्त करने में सफल नहीं हो सका है। (AK)