सीरिया के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का तेहरान दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i32899-सीरिया_के_विदेश_मंत्री_और_राष्ट्रीय_सुरक्षा_सलाहकार_का_तेहरान_दौरा
सीरिया के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का तेहरान दौरा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१६ १४:४६ Asia/Kolkata

सीरिया के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का तेहरान दौरा

सीरिया के विदेश मंत्री वलीद मोअल्लिम और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अली ममलूक इस देश के हालात के बारे में ईरानी अधिकारियों से चर्चा के लिए तेहरान के दौरे पर हैं।

सीरिया के मैदानी हालात से जो स्थिति बनी है उससे इस देश में राजनैतिक बातचीत शुरु होने की पृष्ठिभूमि मुहैया हुयी है। ईरान और रूस की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र संघ का समर्थन और सीरिया के हालात की सार्थक प्रक्रिया के बारे में स्टीफ़न डी मिस्तूरा के बयान से इन कोशिशों के किसी नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है लेकिन अभी भी कुछ प्रक्रियाएं हैं जो इस मार्ग के ख़िलाफ़ चल रही हैं। हालांकि तुर्की ने हलब की हालिया लड़ाई में सीरिया के ख़िलाफ़ लड़ने वाले आतंकवादी गुटों की मदद रोक दी लेकिन तुर्क अधिकारियों के रियाज़ की ओर से उन्हें सीरिया वार्ता में भाग लेने का निमंत्रण मिलने पर आधारित बयान वे विषय हैं जिनका इस प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

इस समय ईरान, रूस और तुर्की ने मॉस्को घोषणापत्र के दायरे में हलब की आतंकियों के चंगुल से आज़ादी, आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ जारी कार्यवाही और सीरिया में व्यापक संघर्ष विराम क़ायम करने के साथ साथ राजनैतिक वार्ता शुरु होने की पृष्ठिभूमि मुहैया करने में अपने प्रभावी रोल को साबित कर दिया है।

सीरिया के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का तेहरान दौरा और ईरानी अधिकारियों से उनकी बातचीत इसी दृष्टि से समीक्षा योग्य है।

प्रत्येक दशा में सीरिया में झड़प के रुकने से सीरिया की जनता की पीड़ा कम हो सकती है और यह सीरिया वासियों के लिए बहुत अच्छी ख़बर है लेकिन इस देश में लड़ाई का रुकना, विभिन्न प्रकार के आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई के क्षेत्र में सीरियाई सरकार के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के लागू होने पर निर्भर है। (MAQ/T)