अलेप्पो में अमरीका निर्मित गोलाबारूद बरामद, कई मिलियन डॉलर मूल्य, रिपोर्ट
-
6 दिसंबर 2016 की यह तस्वीर हलब के मसाकिन हनानो इलाक़े में ज़हरीले रासायनिक पदार्थ इकट्ठा करने के लिए आतंकियों द्वारा इस्तेमाल होने वाले जेरीकैन की है
सीरियाई सेना ने अलेप्पो में सैकड़ों बक्सों में भरे अमरीका निर्मित गोलाबारूद बरामद किए हैं।
इन सैनिकों को पूर्वी हलब से विदेश समर्थित आतंकियों के जाने के बाद पूर्वी हलब के विभिन्न भागों में तलाशी अभियान के दौरान ये गोलाबारूद मिले। सीरियाई सैनिक पूर्वी हलब में आतंकियों द्वारा छोड़े गए सैन्य उपकरणों व हथियारों को ढूंढ रहे हैं।
रूसी दैनिक अख़बार आसज़ेव्सता के अनुसार, अमरीका निर्मित गोलाबारूद के बक्से अलेप्पो में आतंकियों के अनेक डिपों से बरामद हुए और इनका मूल्य कई मिलियन डॉलर है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, “आतंकियों को मानवीय सहायता के नाम पर ये गोलाबारूद पहुंचाए गए।”
जिस दिन सीरियाई सैनिकों ने अमरीका निर्मित गोलाबारूद बरामद किए उसी दिन सीरियाई सैनिकों ने अलेप्पो में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट जैशुल फ़त्ह के एक बड़े कारख़ाने का पता लगाया जिसमें आतंकी अमरीका निर्मित पुरज़ों से रासायनिक हथियार बनाते थे।
एक सैन्य सूत्र ने बताया कि अनेक पैकेटों पर यूएन-3082 कोड पड़ा हुआ है, जिसका अर्थ है इन पैकटों में पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाने वाले पदार्थ हैं।
इस हफ़्ते के शुरु में पूर्वी अलेप्पो में ऐसी चालू फैक्ट्रियों का पता चला है जिनमें आतंकी ज़हरीले रासायनिक पदार्थ युक्त बम बनाते थे। (MAQ/N)