यमनी सैनिकों के हाथों, 14 सऊदी सैनिक ढेर
सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान में यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की दो अलग अलग कार्यवाहियों में 14 सऊदी सैनिक मारे गये।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और और स्वयं सेवी बलों ने रविवार को कार्यवाही करते हुए टैंक रोधी मीज़ाइल से सऊदी अरब के दस सैनिकों को नजरान के निकट सदीस क्षेत्र की सैन्य छावनी में मौत के घाट उतार दिया।
इसी प्रकार नजरान के अलख़ज़रा पास पर सेना और स्वयं सेवी बलों ने सैनिकों को ले जा रही गाड़ी को निशाना बनाया जिसमें कम से कम चार सैनिक मारे गये।
इसी मध्य सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के शहवह प्रांत के नक़ूब और असीलान क्षेत्रों पर दो बार बमबारी की।
उनका कहना था कि यदि अमरीका न होता तो सऊदी अरब में यमन पर हमले का साहस ही नहीं था। उनका कहना था कि सऊदी अरब एेसे युद्ध में कूद पड़ा जिसमें वह पहले ही पराजित हो चुका था और अब वह ख़तनाक दलदल में धंसता जा रहा है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक स्तर पर हमले आरंभ किए हैं जिनका मूल लक्ष्य यमन के त्यागपत्र दे चुके भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को पुनः सत्ता में पहुंचाना था किन्तु लगभग दो वर्ष का समय हो रहा है सऊदी अरब अपने किसी भी लक्ष्य में सफल नहीं हो सका है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में 11 हज़ार 400 से अधिक लोग मारे गये हैं जिनमें महिलाओं और बच्चों सहित अधिकतर आम नागरिक हैं। इन हमलों में स्कूलों, अस्पतालों,अवासीय क्षेत्रों, मार्गों, बाज़ारों और शरणार्थियों को निशाना बनाया गया है।
इन हमलों में इसी प्रकार कलस्टर बम सहित प्रतिबंधित हथियारों का भी प्रयोग किया गया है जिसके कारण इस निर्धन देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना करना पड़ा है और यमन में व्यापक स्तर पर विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल गयी हैं। (AK)