तुर्की में आतंकवाद, आतंकियों को पनाह देने का नतीजा, क़ेलीचदार ओग़लू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33214-तुर्की_में_आतंकवाद_आतंकियों_को_पनाह_देने_का_नतीजा_क़ेलीचदार_ओग़लू
तुर्की की पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता कलाम क़ेलीचदार ओग़लू ने कहा कि इस देश में चरमपंथी गुटों के हाथों हत्याएं, अपराधियों के साथ नर्म रवैये और आतंकियों को शरण देने का नतीजा हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१७ १७:०४ Asia/Kolkata
  • तुर्की में आतंकवाद, आतंकियों को पनाह देने का नतीजा, क़ेलीचदार ओग़लू

तुर्की की पीपल्ज़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता कलाम क़ेलीचदार ओग़लू ने कहा कि इस देश में चरमपंथी गुटों के हाथों हत्याएं, अपराधियों के साथ नर्म रवैये और आतंकियों को शरण देने का नतीजा हैं।

इर्ना के अनुसार, क़ेलीचदार ओग़लू ने मंलगवार को अंकारा में अपनी पार्टी की सभा में सत्ताधारी दल जस्टिस एंड डिव्लपमंट पार्टी को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कियी आतंकवादी संगठन से संबंध रखा जाएगा तो इसका यही नतीजा निकलेगा।

 उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तुर्की का दरवाज़ा खोला और कथित जंगजू कहलाने वाले हज़ारों आतंकी सीरिया गए।   क़ेलीचदार ओग़लू ने कहा कि अगर आप घायल दाइशियों को तुर्की लाएंगे तो ऐसा ही नतीजा भुगतेंगे।

उन्होंने तुर्की के मौजूदा सत्ताधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्यों तुर्क सरकार इस संदर्भ में अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रही है? अंकारा सरकार कमज़ोर है, वह तुर्की का संचालन नहीं कर सकती, इसलिए अपनी ग़लतियों को स्वीकार करे।

कमाल क़ेलीचदार ओग़लू ने कहा कि अर्दोग़ान सरकार ने तुर्की को दाइश व पीकेके के आतंकियों के हवाले कर दिया है, उसे इस्तीफ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक एसी सरकार है जो घुटने टेक चुकी है। (MAQ/N)