शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में बहरैनियों के व्यापक प्रदर्शन
बहरैन के लोगों ने इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन किए हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हज़ारों बहरैनियों ने बुधवार की रात देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन करके आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध नारे लगाए और एक बार फिर शैख़ ईसा क़ासिम के समर्थन की घोषणा की। ये प्रदर्शन राजधानी मनामा के देराज़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए जहां शैख़ ईसा क़ासिम का घर स्थित है।
प्रदर्शनकारियों ने बल देकर कहा कि वे किसी भी स्थिति में अपने नेता को आले ख़लीफ़ा सरकार के हाथों गिरफ़्तार नहीं होने देंगे। शैख़ ईसा क़ासिम के घर के सामने धरने पर बैठे हुए बहरैनियों ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा सरकार को शैख़ ईसा क़ासिम की नागरिकता रद्द करने का फ़ैसला वापस लेना और सभी राजनैतिक बंदियों को रिहा करना होगा। (HN)