ईरान व लेबनान, सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के इच्छुक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33511-ईरान_व_लेबनान_सभी_क्षेत्रों_में_आपसी_सहयोग_बढ़ाने_के_इच्छुक
ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि तेहरान व बैरूत सभी क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक, व्यापारिक और सुरक्षा क्षेत्रों में आपसी सहयोग को विस्तृत करने का संकल्प रखते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१७ १४:०० Asia/Kolkata
  • ईरान व लेबनान, सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के इच्छुक

ईरान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि तेहरान व बैरूत सभी क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक, व्यापारिक और सुरक्षा क्षेत्रों में आपसी सहयोग को विस्तृत करने का संकल्प रखते हैं।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने लेबनान के राष्ट्रपति मिशल-औन से मुलाक़ात के बाद सीरिया की वर्तमान स्थिति और ईरान के संसदीय दल की सीरियाई अधिकारियों से मुलाक़ात के बारे में एक रिपोर्ट पेश की।  उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से ईरान व लेबनान के लिए सीरिया के विषय के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि लेबनान के राष्ट्रपति ने इस्लामी गणतंत्र ईरान से अपील की है कि वह सीरियाई शरणार्थियों की समस्या के समाधान में सहायता करे जिनकी एक बड़ी संख्या लेबनान में मौजूद है। ज्ञात रहे कि अलाउद्दीन बोरूजेर्दी के नेतृत्व में ईरान का एक संसदीय दल गुरुवार को लेबनान पहुंचा है। (HN)