यमन, सऊदी अरब के 20 सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33559-यमन_सऊदी_अरब_के_20_सैनिक_ढेर
यमन के सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को घोषणा की है कि सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान के अलख़ज़रा पास पर सऊदी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थान पर सेना ने हमला किया जिसमें सऊदी अरब के बीस सैनिक हताहत और 18 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०७, २०१७ २१:५३ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी अरब के 20 सैनिक ढेर

यमन के सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को घोषणा की है कि सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान के अलख़ज़रा पास पर सऊदी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थान पर सेना ने हमला किया जिसमें सऊदी अरब के बीस सैनिक हताहत और 18 अन्य घायल हुए।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने तोपख़ानों से पिछले दिन भी इसी स्थान पर बमबारी की जिसमें सऊदी अरब के कई सैनिक हताहत व घायल हुए थे।

दूसरी ओर यमन की सेना ने अलअसीर और जीज़ान प्रांतों में सऊदी सैनिकों के विरुद्ध कई कार्यवाही की। इन कार्यवाहियों के दौरान सऊदी सैनिकों के दो वाहन तबाह हुए और गाड़ियों में सवार दसियों सैनिक हताहत व घायल हुए।

यमन एक निर्धन अरब देश है जिस पर पिछले दो साल से सऊदी अरब और उसके अरब घटक व्यापक हमले कर रहे हैं। इन हमलों में 11 हज़ार से अधिक यमनी नागरिकों के हताहत, दसियों हज़ार के घायल होने, लाखों लोगों के बेघर होने और देश के आधार भूत ढांचे के तबाह होने के अतिरिक्त कोई अन्य परिणाम नहीं निकला।

सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक स्तर पर हमले कर रहा है जिसका मूल लक्ष्य इस देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति हादी मंसूर को सत्ता में पहुंचाना है किन्तु यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका है। (AK)