सऊदी अरब ने यमनी विद्यार्थियों का जनसंहार किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33868-सऊदी_अरब_ने_यमनी_विद्यार्थियों_का_जनसंहार_किया
यमन की उच्च राजनैतिक परिषद ने कहा है कि विश्व समुदाय के मौन की छाया में सऊदी अरब यमन में आम नागरिकों और विद्यार्थियों का जनसंहार कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ११, २०१७ १०:२६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने यमनी विद्यार्थियों का जनसंहार किया

यमन की उच्च राजनैतिक परिषद ने कहा है कि विश्व समुदाय के मौन की छाया में सऊदी अरब यमन में आम नागरिकों और विद्यार्थियों का जनसंहार कर रहा है।

यमन की उच्च राजनैतिक परिषद ने बुधवार को एक बयान जारी करके सऊदी अरब के युद्धक विमानों द्वारा मंगलवार को राजधानी सनआ के नेहम क्षेत्र में एक स्कूल पर किए गए पाश्विक हमले की निंदा की है और कहा है कि यमनी बलों की ओर से सऊदी अरब के हमलों के मुंह तोड़ जवाब के कारण किए जाने वाले इस प्रकार के हमलों से यमनी जनता का प्रतिरोध अधिक सुदृढ़ होगा। बयान में कहा गया है कि पिछले दो बरसों मे सऊदी अरब के पाश्विक हमले, यमनी जनता के मुक़ाबले में सऊदी अतिक्रमणकारियों की विफलता के चिन्ह हैं और वे अपनी पराजय को छिपाने के लिए आम नागरिकों, स्कूलों, बाज़ारों और घरों पर हमले कर रहे हैं।

 

ज्ञात रहे कि मंगलवार को सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने राजधानी सनआ के नेहम क्षेत्र में एक स्कूल पर बमबारी की जिसमें आठ विद्यार्थी हताहत और 15 अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी तरह एक नौका पर हमला करके कई महिलाओं सहित 15 लोगों का जनसंहार कर दिया। (HN)