सऊदी अरब की खुली पोल, बरामद हुआ सऊदी निर्मित रासायनिक पदार्थ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33943-सऊदी_अरब_की_खुली_पोल_बरामद_हुआ_सऊदी_निर्मित_रासायनिक_पदार्थ
सीरिया की सेना ने हलब के पूर्वी भाग में आतंकियों के हथियारों और गोले बारूद के भंडारों में से सऊदी अरब निर्मित रासायनिक पदार्थ ज़ब्त किए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ११, २०१७ २०:४९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की खुली पोल, बरामद हुआ सऊदी निर्मित रासायनिक पदार्थ

सीरिया की सेना ने हलब के पूर्वी भाग में आतंकियों के हथियारों और गोले बारूद के भंडारों में से सऊदी अरब निर्मित रासायनिक पदार्थ ज़ब्त किए हैं।

हमारे संवाददाता की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, गंधक और क्लोरीन से भरी हुई बोरियां सेना ने आतंकियों के हथियारों के भंडार से बरामद की हैं जिन पर मेड इन सऊदी अरब लिखा हुआ था।

हलब शहर में बरामद होने वाले इन रासायनिक पदार्थों का प्रयोग आतंकी बम बनाने के लिए करते थे और उन्होंने हलब शहर के कई क्षेत्रों पर रासायनिक बलों से हमला भी किया था।

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया की वायु सेना ने हलब प्रांत के पूर्वी भाग में आतंकियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। सेना ने इसी प्रकार पूर्वी हलब के कुछ क्षेत्रों में तोपख़ानों से दाइश के आतंकियों की कई गाड़ियो को तबाह कर दिया।

इसी मध्य हमा प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में सेना और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें जारी हैं और सेना ने हमा प्रांत के सलमिया शहर में आतंकियों के हमले को विफल बना दिया। सेना की इस कार्यवाही में आतंकियों के दो सरग़ना हसन रमज़ान और बशीर दालानी मारे गये। (AK)