वेटिकन में खुलेगा फ़िलिस्तीन का दूतावास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i33982-वेटिकन_में_खुलेगा_फ़िलिस्तीन_का_दूतावास
वेटिकन में फ़िलिस्तीन के दूतावास का शुक्रवार को शुभारंभ होने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०१७ ११:३९ Asia/Kolkata
  • वेटिकन में खुलेगा फ़िलिस्तीन का दूतावास

वेटिकन में फ़िलिस्तीन के दूतावास का शुक्रवार को शुभारंभ होने जा रहा है।

इस्ना के अनुसार, पूरी दुनिया के ईसाइयों के धर्मगुरु पोप फ़्रांसिस और स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष महमूद अब्बास की उपस्थिति में शुक्रवार को पहली बार वेटिकन में फ़िलिस्तीन के दूतावास का उद्घाटन होने जा रहा है।  महमूद अब्बास गुरुवार से इटली, वेटिकन और फ़्रांस का दौरा शुरु कर रहे हैं।

फ़िलिस्तीन के विदेश मंत्री रियाज़ मालेकी ने कहा है कि महमूद अब्बास और पोप फ़्रांसिस की बैठक में तेल अवीव से अतिग्रहित पूर्वी अलक़ुद्स में अमरीका के दूतावास के स्थानांतरण के ख़तरे की भी समीक्षा की जाएगी।

अमरीकी दूतावास के तेल अवीव से पूर्वी अलक़ुद्स स्थानांतरण के विषय पर अमरीकी कॉग्रेस में कई साल पहले मतदान हो चुका है, लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति अब तक ऐसा करने से पीछे हटते रहे हैं चाहे वह डेमोक्रेट्स के राष्ट्रपति रहे हों या रिपब्लिकन्स के।

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों में पूर्वी बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन द्वारा अतिग्रहित क्षेत्र माना गया है।  इस आधार पर ज़ायोनी शासन को पूर्वी बैतुल मुक़द्दस को अपनी राजधानी घोषित करने का अधिकार नहीं है। (MAQ/N)