सऊदी युद्धक विमानों के हमले में 15 यमनी हताहत
सऊदी अरब के हमलों में अब तक 11 हज़ार से अधिक हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के दक्षिण पश्चिम में स्थित तइज़ प्रांत में बमबारी की जिसमें 15 आम यमनी नागरिक मारे गये।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के अतिक्रमणकारी युद्धक विमानों ने गुरूवार की रात को तइज़ प्रांत के अर्रबीया क्षेत्र पर बमबारी की जिसमें कुछ अन्य यमनी नागरिक घायल भी हो गये।
इसी बीच सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के ज़ोबाब उपनगर के अलअमरी क्षेत्र पर भी बमबारी की जिसमें होने वाली क्षति के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।
इसी प्रकार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने गुरूवार को यमन के विभिन्न क्षेत्रों को कई बार प्रक्षेपास्त्रों और कलस्टर बमों से लक्ष्य बनाया जिसके परिणाम स्वरूप कुछ आम यमनी हताहत व घायल हो गये।
ज्ञात रहे कि 26 मार्च 2015 से सऊदी अरब ने यमन पर अमेरिका और ब्रिटेन के समर्थन से हमला किया है जिसमें अब तक 11 हज़ार से अधिक आम नागरिक हताहत और दसियों लाख बेघर हो चुके हैं। MM