इराकः एक और आतंकवादी हमला, 14 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i3406-इर_क_एक_और_आत_कव_द_हमल_14_हत_हत
इराक के दियाला प्रान्त में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में 14 लोग हताहत हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २९, २०१६ १७:२० Asia/Kolkata
  • फाइल फोटो
    फाइल फोटो

इराक के दियाला प्रान्त में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में 14 लोग हताहत हो गये हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार एक आतंकवादी ने दियाला प्रान्त के मेक़दादिया नगर में एक शोक सभा में स्वंय को धमाके से उड़ा लिया जिसमें कम से कम 14 लोग हताहत हो गये।

इराकी सूत्रों के अनुसार धमाका बहुत तेज़ था इस लिए हताहतों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।

याद रहे इससे एक दिन पहले अर्थात रविवार को बगदाद में दो बम धमाकों में 70 लोग हताहत हुए थे।

आतंकवादी गुट दाइश ने बगदाद में होने वाले धमाकों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी।

हालिया महीनों में आतंकवादियों के खिलाफ सफल कार्यवाहियों और कई क्षेत्रों से उन्हें खदेड़े जाने के कारण, दाइश के आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर हमलों में वृद्धि कर दी है। (Q.A.)