निर्दोष युवाओं की सज़ाए मौत के बाद बहरैन में व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34276-निर्दोष_युवाओं_की_सज़ाए_मौत_के_बाद_बहरैन_में_व्यापक_प्रदर्शन
बहरैन में तीन युवाओं की सज़ाए मौत के बाद, व्यापक प्रदर्शन किये गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१७ १४:१८ Asia/Kolkata
  • निर्दोष युवाओं की सज़ाए मौत के बाद बहरैन में व्यापक प्रदर्शन

बहरैन में तीन युवाओं की सज़ाए मौत के बाद, व्यापक प्रदर्शन किये गए हैं।

इन विरोध प्रदर्शनों के अन्तर्गत बहरैन के विभिन्न क्षेत्रों में सेना और प्रदर्शनकारियों के मध्य भीषण झड़पों हो रही हैं जबकि प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर सड़कें बंद कर दी हैं।

 हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मनामा के दराज़ क्षेत्र में सबसे भीषण झड़पें हुईं।  बहरैनी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर विषैली गैस और पैलेट गनों से हमला किया।

बहरैन के दक्षिणी सहला क्षेत्र में भी आक्रोषित जनता ने तीन युवाओं की सज़ाए मौत के विरुद्ध सड़कों पर निकल कर व्यापक प्रदर्शन किए । बहरैन के नुवैदरात क्षेत्र के निवासियों ने भी रविवार को आले ख़लीफ़ा शासन द्वारा तीन निर्दोष युवाओं को सज़ाए मौत दिए जाने की निंदा करने के लिए व्यापक प्रदर्शन किए।

इसी मध्य बहरैन के मानवाधिकार केन्द्र के प्रमुख यूसुफ़ रबीअ ने बल दिया कि बहरैन के इन तीन युवाओं की सज़ा से बहरैन संकट और अधिक जटिल हो जाएगा जिससे बाद के चरण और कठिन हो जाएंगे।

यूसुफ़ रबीअ ने कहा कि जिन लोगों ने इन युवाओं को मौत की सज़ा देने का फ़ैसला किया है उन्हें बाद वाली घटनाओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। बहरैन के मानवाधिकार केन्द्र के प्रमुख ने कहा कि तीन युवाओं की सज़ाए मौत से राजनैतिक समाधान के समस्त रास्ते बंद हो गये हैं। (AK)