यमन में मारे गए 51 सऊदी एजेन्ट + वीडियो
Jan १६, २०१७ ०४:५९ Asia/Kolkata
यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों ने इस देश के तइज़ प्रांत के दक्षिण पश्चिम में सऊदी अरब के कम से कम 51 एजेन्टों को मार गिराया।
सनआ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस संयुक्त कार्यवाही में बड़ी संख्या में सऊदी समर्थक घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सऊदी अरब के कुछ अति विश्वसनीय एजेन्ट भी हैं जिनकी मृत्यु से सऊदी अरब को गहरा धक्का लगा है।
दूसरी ओर सऊदी अरब के ही टैंक हमले में उसके ग्यारह पिट्टठुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन टैंको ने ग़लती से अपने ही सैनिकों पर हमला किया जिमसें कम से कम 11 सैनिक मारे गए और कई घायल हो गए।
ज्ञात रहे कि यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अबतक यमन के ग्यारह हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें अधिकाशं निर्दोष हैं।
टैग्स