इस्तांबोल धमाके का हमलावर गिरफ़्तार
Jan १७, २०१७ ११:४२ Asia/Kolkata
इस्तांबोल में नववर्ष के अवसर पर नाइट क्लब पर हमला करने वाला व्यक्ति गिरफ़्तार हो गया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उज़्बेकिस्तान के नागरिक अब्दुल क़दीर माशारीबओफ़ को तुर्की के इस्तांबोल शहर में पुलिसकर्मियों ने गिरफ़्तार कर लिया।
तुर्क पुलिस का कहना है कि अब्दुल क़दीर रीना नाइट क्लब पर हमला करने वाला है। ज्ञात रहे कि नववर्ष के अवसर पर इस्तांबोल शहर के रीना नाइट क्लब पर सशस्त्र लोगों ने हमला कर दिया था जिसमें 39 लोग हताहत और 69 अन्य घायल हुए थे । मारे गये लोगों में 16 विदेशी थे जिनमें दो भारतीय नागरिक भी थे।
आतंकवादी गुट दाइश ने हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की थी। (AK)
टैग्स