यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी
सऊदी अरब मानवीय त्रासदी उत्पन्न होने के संबंध में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की चेतावनी पर ध्यान देने के बजाये यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी जारी रखे हुए है।
यमन के विभिन्न क्षेत्र एक बार फिर सऊदी अरब की बमबारी के साक्षी हैं। यमन के दक्षिण पश्चिम में स्थित तइज़ प्रांत में सऊदी अरब की बमबारी में 10 आम नागरिक हताहत और दूसरे दसियों घायल हो गये। इसी प्रकार सऊदी युद्धक विमानों ने साअदा और अलहदीदा क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें नौ व्यक्ति हताहत मारे गये। इसी प्रकार साअदा प्रांत के उत्तर में स्थित एक बाज़ार पर सऊदी युद्धक विमानों ने बमबारी की जिसमें कम से कम 6 व्यक्ति मारे गये।
ऐसी स्थिति में कि जब सऊदी युद्धक विमान लगातार बमबारी कर रहे हैं,राष्ट्रसंघ के मानवता प्रेमी कार्यक्रम के समन्वयकर्ता जैमी मेकगोल्ड्रिक ने यमन की राजधानी सनआ में कहा है कि एक करोड़ 90 लाख यमन वासियों को मानवता प्रेमी सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कुपोषण के शिकार 33 लाख महिलाओं और बच्चों की ओर संकेत के साथ कहा कि यमन में जो मानवता प्रेमी सहायता भेजी गयी है वह पर्याप्त नहीं है क्योंकि यमन पर सऊदी अरब की बमबारी जारी रहने के कारण युद्धग्रस्त क्षेत्रों में मानवता प्रेमी सहायता नहीं पहुंच पा रही है। जैमी मेकगोल्ड्रिक ने कहा कि पिछले 22 महीनों के दौरान सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के हमले में यमन में 50 हज़ार से अधिक लोग हताहत व घायल हुए हैं।
सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया है परंतु आले सऊद की सरकार अब तक यमन के त्यागपत्र दे चुके पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में लाने सहित अपने किसी भी लक्ष्य को साधने में सफल नहीं हो सकी है। MM