जबतक ज़रूरत होगी सीरिया में बने रहेंगेः हिज़बुल्लाह
हिज़बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा है कि जबतक सीरिया में आवश्यकता रहेगी उस समय तक हमारे जियाले वहां पर बने रहेंगे।
शेख नईम क़ासिम ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि ज़ायोनियों सहित आतंकवाद से मुक़ाबला, हिज़बुल्लाह की अटल नीति है। यह बात नईम क़ासिम ने लेबनान के "अद्दियार" समाचारपत्र को दिये साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन के लिए सामने आकर लड़ना कठिन है इसीलिए उसने अमरीका और कुछ अरब देशों के सहयोग से तकफीरियों के माध्यम से युद्ध आरंभ कर रखा है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने क्षेत्र के बारे में जो ग़लत नीति अपनाई है उसके मुक़ाबले में हज़बुल्लाह की नीति क्षेत्रीय राष्ट्रों के हित में है।
हिज़बुल्लाह के उप महासचवि शेख नईम क़ासिम ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब को अपनी ग़लत नीति में सुधार करना चाहिए और क्षेत्रीय संकट के समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति को अपनाना चाहिए।