हुम्स और दैरुज़्ज़ूर सीरियाई सेना ने और सफलता हासिल की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34882-हुम्स_और_दैरुज़्ज़ूर_सीरियाई_सेना_ने_और_सफलता_हासिल_की
सीरियाई सेना ने दाइश के आतंकियों से झड़प के बाद हुम्स प्रांत के पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र के एक अहम इलाक़े को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१७ ०७:४७ Asia/Kolkata
  • हुम्स और दैरुज़्ज़ूर सीरियाई सेना ने और सफलता हासिल की

सीरियाई सेना ने दाइश के आतंकियों से झड़प के बाद हुम्स प्रांत के पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र के एक अहम इलाक़े को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

शनिवार को प्रेस टीवी के अनुसार, सीरियाई सैनिकों ने पाप्लुयर डिफ़ेन्स फ़ोर्से के साथ मिलकर आतंकियों के ख़िलाफ़ भीषण लड़ाई के बाद टी-4 क्षेत्र की अल-तय्यास हिल को आज़ाद करा लिया। इस लड़ाई में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए और घायल हुए। इसी प्रकार आतंकियों के कई वाहन व सैन्य उपकरण ध्वस्त हुए।

हुम्स प्रांत के उत्तरी ग्रामीण क्षेत्र में सीरियाई सेना की अलक़ाएदा की सीरियाई शाखा जबहत फ़त्ह शाम के आतंकियों से झड़प हुयी, जिसमें कई आतंकी ढेर हो गए।

ग़ौरतलब है कि नुस्रा फ़्रंट ने अपना नाम बदल कर जबहत फ़त्ह शाम रख लिया है।

सीरियाई सेना द्वारा जारी की गयी वीडियो फ़ूटेज में सीरियाई सैनिक आतंकियों के ख़िलाफ़ टैंक और रॉकेट से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

इस बीच सीरियाई सेना देश के पूर्वी शहर दैरुज़्ज़ूर में दाइश के ख़िलाफ़ व्यापक कार्यवाही कर रही है। इस दौरान सीरियाई सेना ने आतंकियों को भारी जानी नुक़सान पहुंचाया।

सीरिया में युद्धरत पक्षों के बीच समझौते के बाद 30 दिसंबर को संघर्ष विराम लागू हुआ। इस संघर्ष विराम में दाइश और फ़त्ह शाम को शामिल नहीं किया गया है।

ईरान के समर्थन और रूस तथा तुर्की की मध्यस्थता से यह संघर्ष विराम लगभग 3 हफ़्ते से सीरिया के बड़े भाग में लागू है। (MAQ/N)