यमन, अमरीकी ड्रोन विमान के हमलों में 4 लोग हताहत
दक्षिण पश्चिमी यमन में अमरीका के ड्रोन विमानों के हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है।
नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर यमनी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन विमान ने सबसे पहले एक वाहन को निशाना बनाया, इस हमले में अल-क़ायदा के 3 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
एक दूसरे हमले में आतंकवादी गुट के लिए काम करने वाला एक स्थानीय सैनिक मारा गया।
अमरीकी ड्रोन हमले में मारे जाने वालों के बीच एक अल-क़ायदा का स्थानीय कमांडर भी शामिल है, जिसकी पहचान अबू अनीस अल-अबी के नाम से की गई है।
यमन में युद्ध और हिंसा का लाभ उठाकर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट अलक़ायदा ने अपनी गतिविधियों में वृद्धि कर दी है।
हालांकि यमन और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में अमरीकी ड्रोन विमानों के हमलों में अधिकांश आम नागरिक निशाना बनते हैं।
पिछले हफ़्ते अमरीकी ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि बराक ओबामा के शासनकाल में कम से कम 526 ड्रोन हमले किए गए, जिसमें 117 आम नागरिकों की मौत हुई। msm