ईरान,रूस और तुर्की के मध्य सहमति बन गयी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i34966-ईरान_रूस_और_तुर्की_के_मध्य_सहमति_बन_गयी
आस्ताना बैठक में अमेरिका भी भाग लेगा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २३, २०१७ ०५:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान,रूस और तुर्की के मध्य सहमति बन गयी

आस्ताना बैठक में अमेरिका भी भाग लेगा

सीरिया के सशस्त्र और राजनीतिक गुटों के साथ वार्ता कार्यक्रम के बारे में ईरान,रूस और तुर्की के मध्य सहमति बन गयी है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आस्ताना बैठक से पहले रविवार को तीनों देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आस्ताना बैठक में सीरिया के सशस्त्र गुट भाग लेंगे और आगामी बैठक में ग़ैर सशस्त्र राजनीतिक गुट भी भाग लेंगे।

इसी प्रकार ईरान, रूस और तुर्की के प्रतिनिधियों के मध्य होने वाली वार्ता में सीरियाई- सीरियाई पक्षों के बीच वार्ता के विषय की समीक्षा की गयी।

सोमवार से आरंभ होने वाली आस्ताना बैठक में ईरान, रूस और तुर्की सहित सात प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इन तीनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आस्ताना बैठक को आयोजित कराने वाले देश के रूप में इस बठक में हाज़िर रहेंगे।

गत 20 दिसंबर को ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों की मॉस्को में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक में सीरिया संकट के राजनीतिक समाधान पर सहमति बनी थी और आस्ताना बैठक उसी सहमति के परिप्रेक्ष्य में हो रही है।

आस्ताना बैठक में इसके आयोजक ईरान, रूस और तुर्की के अलावा सीरियाई सरकार और विरोधियों के दो अन्य प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

इसी तरह सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत स्टीफेन दि मिस्तूरा भी इस बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में अमेरिकी राजदूत भी भाग लेंगे। यह बैठक सीरिया संकट के समाधान के लिए जनेवा में बंद पड़ी वार्ता को आरंभ कराने की भूमिका है जो घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनेवा में संयुक्त राष्ट्रसंघ की निगरानी में आठ फरवरी को होगी। MM