सऊदी अरब पर साइबर हमला, सरकारी कार्यालयों में हड़कंप
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35115-सऊदी_अरब_पर_साइबर_हमला_सरकारी_कार्यालयों_में_हड़कंप
सऊदी अरब के सूचना एवं प्रसारण विभाग ने देश के सरकारी संस्थानों पर हुए साइबर हमले पर गहरी चिंता जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०१७ १७:१४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब पर साइबर हमला, सरकारी कार्यालयों में हड़कंप

सऊदी अरब के सूचना एवं प्रसारण विभाग ने देश के सरकारी संस्थानों पर हुए साइबर हमले पर गहरी चिंता जताई है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के सूचना एवं प्रसारण विभाग के प्रमुख ने इस देश की सभी कंपनियों और सरकारी कार्यालयों को "शीमून टू" नामक वायरस के हमलों के बारे में चेतावनी देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस वायरस से मुक़ाबले के लिए तैयार रहें।

सऊदी सरकार की ओर से यह अलर्ट तब सामने आया जब इस देश के श्रम मंत्रालय के प्रवक्ता ख़ालिद अबू ख़लील ने अपने मंत्रालय, घर और मानव संसाधन विकास विभाग पर साइबर हमले की ख़बर दी थी।

अल-अख़बारिया टीवी ने घोषणा की है कि अल-जलील क्षेत्र की कुछ पेट्रोकेमिकल कंपनियों को अपने नेटवर्क में रूकावट और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है और उन्होंने वायरस हमले से बचने के लिए अपना नेटवर्क बंद कर दिया है। सऊदी अरब की आरामको कंपनी और उससे संबंधित दूसरी कंपंनियों ने भी एलान किया है कि उसे अपने नेटवर्क में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

ज्ञात रहे कि इस वायरस ने वर्ष 2012 में आरामको कंपनी के दसियों हज़ार कंप्यूटरों को नष्ट कर दिया था। (RZ)