सऊदी अरबः आतंकियों की मदद के आरोप में 13 पाकिस्तानी गिरफ़तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35137-सऊदी_अरबः_आतंकियों_की_मदद_के_आरोप_में_13_पाकिस्तानी_गिरफ़तार
सऊदी अरब में आतंकियों की मदद करने के आरोप में 13 पाकिस्तानी और तीन सऊदी नागरिकों को गिरफ़तार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २५, २०१७ ०८:५१ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरबः आतंकियों की मदद के आरोप में 13 पाकिस्तानी गिरफ़तार

सऊदी अरब में आतंकियों की मदद करने के आरोप में 13 पाकिस्तानी और तीन सऊदी नागरिकों को गिरफ़तार किया गया है।

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने गिरफ़तार किए गए लोगों का संबंध उन आतंकियों से बताया है जिन्होंने हाल ही में जिद्दाह में एक सर्च आप्रेशन में पुलिस मुठभेड़ के दौरान विस्फोटकों से ख़ुद को उड़ा लिया था।

गृह मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि माज़ूक अन्ज़ी और ख़ालिद अस्सूरवानी नामक आतंकियों ने इससे पहले कई हमले किए थे और ख़ालिद का संबंध दाइश से था।

सऊदी अरब के सरकारी मीडिया का कहना है कि सुरक्षा बलों ने उस इमारत से जहां से इन संदिग्धों को गिरफ़तार किया गया है विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए हैं।

वर्ष 2014 से अब तक सऊदी अरब के अनेक इलाक़ों में आतंकवाद की कई घटनाएं हुई हैं जिनमें आम तौर पर सुरक्षा बलों और शीया समुदाय के मुसलमानों को निशाना बनाया गया है। इन आतंकी हमलों में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो चुके हैं।