अमरीकी राष्ट्रपति के बयान पर इराक़ी प्रधान मंत्री का पलटवार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35159-अमरीकी_राष्ट्रपति_के_बयान_पर_इराक़ी_प्रधान_मंत्री_का_पलटवार
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने अमरीकी राष्ट्रपति के निराधार बयान की प्रतिक्रिया में मंगलवार को कहा कि इराक़ का तेल इराक़ियों का है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २५, २०१७ १२:३६ Asia/Kolkata
  • इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी
    इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने अमरीकी राष्ट्रपति के निराधार बयान की प्रतिक्रिया में मंगलवार को कहा कि इराक़ का तेल इराक़ियों का है।

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने शनिवार को सीआईए के अधिकारियों के बीच अपने भाषण में कहा था कि अमरीका को इराक़ के तेल को अपने क़ब्ज़े में ले लेना चाहिए था।

ट्रम्प ने कहा था कि अमरीका को इराक़ पर हमले के ख़र्चों की भरपाई के लिए इस देश के तेल को अपने क़ब्ज़े में कर लेना चाहिए था। इसी प्रकार ट्रम्प ने दावा किया था कि अगर अमरीका इराक़ के तेल के मैदानों को अपने क़ब्ज़े में कर लेता तो दाइश वजूद में न आता।

ट्रम्प का यह बयान ऐसी हालत में सामने आया है कि उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दाइश के वजूद में आने के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने कहा, “मुझे नहीं लगता दुनिया में ऐसा भी कोई अधिकारी होगा जो ऐसी चीज़ पर मालेकाना हक़ का दावा करे जो उसकी नहीं है।” (MAQ/N)