लेबनान ने धर दबोचे इस्राईली जासूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35219-लेबनान_ने_धर_दबोचे_इस्राईली_जासूस
लेबनान के सुरक्षाबलों ने इस्राईली जासूसों के एक गुट को पकड़ा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०१७ १०:२८ Asia/Kolkata
  • लेबनान ने धर दबोचे इस्राईली जासूस

लेबनान के सुरक्षाबलों ने इस्राईली जासूसों के एक गुट को पकड़ा है।

लेबनान के सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने इस्राईली जासूसों के एक एेसे गुट को पकड़ा है जो देश की जासूसी कर रहा था।

लेबनान के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार गिरफ़्तार किये जाने वाले जासूस, तुर्की, जार्डन, ब्रिटेन और नेपाल में इस्राईली दूतावासों के साथ संपर्क में थे।  उनके पास से पकड़े गए मोबाइलों से कई अन्य जानकारियां भी प्राप्त हुई हैं। जिन इस्राईली जासूसों को पकड़ा गया है उनकी संख्या पांच है।  इनमें दो लेबनानी, दो नेपाली और एक फ़िलिस्तीनी है।  उनसे मिली जानकारी के अनुसार वे इस्राईल को सूचनाएं उपलब्ध कराते थे।  बताया गया है कि यह जासूस किसी बड़े नेटवर्क का भाग हैं जिसकी छानबीन की जा रही है।