राष्ट्रसंघ ने यमन में मानवीय संकट की चेतावनी दी
प्रतिदिन 10 वर्ष से कम उम्र के दसियों बच्चे अपनी जान से हाथ धो रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यमन में मानवीय और भूख संकट की चेतावनी दी है।
समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यमन में राष्ट्रसंघ की मानवता प्रेमी कार्यवाहियों के निदेशक स्टीफेन ओब्राएन Stephen O'Brien ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद में कहा कि यमन संकट इस समय विश्व में खाद्य पदार्थों की तुरंत आवश्यकता में परिवर्तित हो गया है और यदि भूख समस्या के समाधान के लिए तुरंत कार्यवाही नहीं की गयी तो लाखों यमन वासियों की जानों को खतरा है।
उन्होंने कहा कि यमनी बच्चों के लिए स्थिति और खतरनाक है क्योंकि 22 लाख बच्चों को कुपोषण का सामना है और प्रतिदिन 10 वर्ष से कम उम्र के दसियों बच्चे अपनी जान से हाथ धो रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के अधिकारियों के कथनानुसार यमन संकट में जो लगभग दो वर्ष पहले से सऊदी अरब के हमले से आरंभ हुआ है, लगभग 10 हज़ार आम नागरिक मारे जा चुके हैं। MM