तुर्की का हवाई हमला कई सीरियाई नागरिकों की मौत
Jan २७, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
तुर्की ने उत्तरी सीरिया में हवाई हमला करके कम से कम 10 सीरियाई सैनिकों को हताहत कर दिया है।
सीरिया की सरकार के विरोधी संगठनों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की रात तुर्क वायु सेना ने उत्तरी सीरिया के अलबाब शहर के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें कम से कम दस आम नागरिक मारे गए।
मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
उत्तरी सीरिया के इलाक़ों में तुर्की के हवाई हमलों में सैकड़ों आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।
सीरियाई अधिकारी अब तक कई बार तुर्की से मांग कर चुके हैं कि वह उत्तरी सीरिया से अपने सैनिकों को बाहर निकाले तथा आवासीय क्षेत्रों पर हमलों को बंद करे।
टैग्स