तुर्की का हवाई हमला कई सीरियाई नागरिकों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35277-तुर्की_का_हवाई_हमला_कई_सीरियाई_नागरिकों_की_मौत
तुर्की ने उत्तरी सीरिया में हवाई हमला करके कम से कम 10 सीरियाई  सैनिकों को हताहत कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २७, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
  • तुर्की का हवाई हमला कई सीरियाई नागरिकों की मौत

तुर्की ने उत्तरी सीरिया में हवाई हमला करके कम से कम 10 सीरियाई  सैनिकों को हताहत कर दिया है।

सीरिया की सरकार के विरोधी संगठनों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की रात तुर्क वायु सेना ने उत्तरी सीरिया के अलबाब शहर के विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें कम से कम दस आम नागरिक मारे गए।

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

उत्तरी सीरिया के इलाक़ों में तुर्की के हवाई हमलों में सैकड़ों आम नागरिक हताहत और घायल हुए हैं।

सीरियाई अधिकारी अब तक कई बार तुर्की से मांग कर चुके हैं कि वह उत्तरी सीरिया से अपने सैनिकों को बाहर निकाले तथा आवासीय क्षेत्रों पर हमलों को बंद करे।